गुड़गांव, अप्रैल 17 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी में जलभराव की 150 जगहों को गुरुग्राम नगर निगम ने चिन्हित किया है। इसमें चार जगह ऐसी हैं, जहां पर काफी अधिक जलभराव होता है। 56 जगह में कम और 60 जगहों पर मामूली जलभराव होता है। इस रिपोर्ट को गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के समक्ष रखा।शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद में मानसून की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस बार मानसून के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं हो, इसका ध्यान रखा जाए।नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि 607 किमी लंबे बरसाती नालों...