फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आवास विकास से लकूला रोड का नाला जो गंदगी से पटा पड़ा था उसे साफ कराने का काम पालिका की ओर से शुरू कर दिया गया है। शनिवार को पालिका ने यहां टीम लगाकर नाले को साफ कराया। अब यहां पर जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। हल्की ही बारिश में यहां पानी भरता था। इससे लोगों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...