उरई, मई 15 -- उरई। संवाददाता शहर के वार्ड नंबर 11 इंदिरा नगर कुइया रोड पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। लोगों ने समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें जलभराव की समस्या से अवगत कराते हुए समस्या को दूर कराए जाने की मांग उठाई गई।इंदिरा नगर कुइया रोड लोधी धर्मशाला के पीछे रहने वाले लोकेश राजपूत, विनोद कुमार, विवेक कुमार, आंशिक, आकाश, रामबहादुर, आशा, गुड्डी, सतीश समेत दो दर्जन लोगों ने तहसील में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इसमें उन्होंने बताया कि मोहल्ले में अनीस के दरवाजे से लेकर सतीश के घर तक लगभग पांच सौ मीटर क्षेत्र में जलभराव की समस्या छह माह से बनी है। यह भी पढ़ें- बोले भागलपुर: हरिटोला लेन चंपानगर में पानी, सड़क और नाला की व्यवस्था हो रास्ते में गंदा पानी भरा रहता है। इससे मच्छरों के साथ दुर्गंध फैली रहती है। इससे संक्रामक ब...