जलभराव की समस्या दूर कराने का दिया आश्वासन
चंदौली, जून 18 -- पीडीडीयू नगर, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकासखंड के पुरैनी सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में रेलवे विस्तारीकरण के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने गुरुवार को मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल और एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना पहुंचे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों से समस्या की जानकारी ली तथा मौके पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान पर चर्चा की।निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच जलनिकासी व्यवस्था को लेकर विस्तृत वार्ता हुई। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे विस्तारीकरण कार्य के बाद बरसात का पानी निकलने का रास्ता बाधित हो गया है, जिससे गांवों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। साथ ही लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसमें समस्या के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.