मुरादाबाद, मार्च 24 -- लाजपतनगर वार्ड में जलभराव बहुत बड़ी समस्या है। सबसे बड़ा कारण नाले आए दिन चोक होना व तल्लीझाड़ सफाई का न होना माना जा रहा है। वार्ड की प्रमुख कालोनियां कमला नगर, शिवपुरी, लाजपतनगर आदि इलाकों में बिना बारिश जलभराव हो जाता है। इस कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। क्षेत्रीय पार्षद विवेक शर्मा का कहना है कि गंभीर समस्या को लेकर निगम अफसर से लेकर महापौर विनोद अग्रवाल गंभीर नहीं हैं। मेयर को लिखित व मौखिक रूप से कई बार जलभराव की समस्या के निदान के लिए लिखा जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी है। कहा कि अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए समय मांगा है। उनसे पूरे इलाके की जलभराव की समस्या के निदान की मांग रखेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...