संभल, जून 13 -- तहसील क्षेत्र के गांव मिलक दियौराखास में शनिवार को ग्रामीणों ने संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव के कुछ लोगों पर जिला पंचायत द्वारा स्वीकृत सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि संपर्क मार्ग के निर्माण को जिला पंचायत से स्वीकृति मिल चुकी है। पुराने खड़ंजे पर ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होना था, लेकिन सड़क किनारे कुछ किसानों ने जमीन कम होने का हवाला देते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण न होने से बरसात के दिनों में मार्ग पर जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाएगी। यह भी पढ़ें- 21-कराईकेला बाजार में जलजमाव की समस्या पर ग्रामीणों की हुंकार, नाली निर्माण की उठी मांग इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों, महिलाओ...