जलभराव की समस्या का नीति आयोग समाधान निकालेगा
गुड़गांव, सितम्बर 26 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी में जलभराव का स्थायी समाधान नीति आयोग द्वारा निकाला जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए बड़ी योजना पर काम कर रही हैं। इसी कड़ी में पांच अक्तूबर को नीति आयोग की पहल पर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारने के लिए चर्चा होगी। बता दें कि 24 अगस्त को हुई तेज बारिश में पूरा शहर पानी में डूब गया था। सुभाष चौक पर हुए जलभराव के कारण कई स्कूल बसें पानी में फंस गई थी। जिस कारण स्कूली बच्चे बसों में छह घंटे तक बिलखते रहे थे। मामला मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक पहुंच गया था। अब शहर में आने वाले मानसून के दौरान जलभराव नहीं हो इसके लिए नीति आयोग द्वारा आईआईटी रुड़की द्वारा मास्टर प्लान तैयार करवाया गया है。
गुरुग्राम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.