जलभराव की वजह से मेजा के तीन स्कूल बंद
गंगापार, सितम्बर 3 -- टोंस नदी का पानी बंधवा के खारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंच गया है। यहां के प्रधानाध्यापक ने बताया कि बाढ़ का पानी उसके स्कूल की सतह से अभी कुछ नीचे है, फिर भी अलर्ट रहने के लिए रसाईयों को लगाकर स्कूल का कीमती सामान मेज व कुर्सी पर रखवा दिया। बताया कि कृष्णजन्माष्टमी का पर्व है, अवकाश के दिनों में स्कूल कोई नहीं पहुंच पाएगा ऐसे में सतर्कता जरूरी है। उधर विकास खंड उरुवा के कठौली जनवार गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे बच्चों का पठन-पाठन कार्य बंद करवा दिया गया है, जबकि मेजा के प्राथमिक विद्यालय मल्लाहडीह, प्राथमिक विद्यालय महुली कला व उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ का पानी घुस जाने से स्कूल तीनों विद्यालय पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित गांवों में बंटवाया भोजन का पैकेट उधर जल नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.