जलभराव का नरक झेल रहे राठी नगर, पला फाटक रोड के निवासी
नई दिल्ली, मई 25 -- शहर का नौरंगाबाद छावनी, पला फाटक रोड स्थित राठी नगर के लोग नारकीय हालात में रहने को मजबूर हैं। स्मार्ट सिटी और विकास के दावों के बीच यह इलाका पिछले एक साल से प्रशासनिक उपेक्षा और ड्रेनेज सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा गवाह बना हुआ है। जलभराव, टूटी सड़कें, कूड़े के ढेर और आवारा पशुओं के आतंक से पूरा क्षेत्र त्रस्त है। ये हालात ऐसे ही नहीं बने। यहां पर नाला बना ही नहीं है। पहले नालियों का पानी रेलवे लाइन की तरफ गड्ढों में जाता था, अब रेलवे की दीवार बनने के बाद पानी की निकासी बंद हो गई है। इसके चलते सड़क पर पानी जमा हुआ है। पला रोड की इस समस्या से जूझते हुए लोगों ने बोले अलीगढ़ अभियान के तहत अपनी परेशानी साझा की। पला रोड के वार्ड-6 में रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें रेलवे लाइन की दीवार बनने की कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.