मैनपुरी, फरवरी 2 -- ब्लॉक किशनी के कई गांवों में जर्जर मुख्य मार्गों की समस्या लगातार बनी हुई है। इसी कड़ी में किशनी-इटावा मार्ग पर स्थित गांव फरैंजी भी इस गंभीर समस्या से जूझ रहा है। गांव की मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को रोज़मर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में प्रवेश करते ही वर्षों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर जमा गंदे पानी से होकर ग्रामीणों को हर दिन गुजरना पड़ता है। हाईवे से गांव को जोड़ने वाली सड़क पर पहले डामरीकरण कराया गया था, लेकिन वह जगह-जगह से उखड़ चुका है। सड़क के दोनों ओर नालियों की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण खेतों और घरों का पानी सीधे सड़क पर बहने लगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वे कई बार ब्लॉक और तहसील स्तर के अध...