कन्नौज, मई 21 -- ताहपुर/तालग्राम, संवाददाता। विकास खंड तालग्राम की ग्राम पंचायत ककरहा के गांव चचियापुर में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से मुख्य सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा हो गया है।

जलभराव की समस्या सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। भीषण गर्मी में सड़क पर भरे गंदे पानी से दुर्गंध उठ रही है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। गांव की सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों की शिकायतें दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीण जगदीश, भैया लाल, घासीराम, गुरु प्रसाद, कनौजी लाल, काशीराम, महिपाल, मूलचंद्र और पुष्पेंद्र ने बताया...