अमरोहा, मई 25 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखपुर झकड़ी में सरकारी विद्यालय के सामने गंदगी एवं जलभराव की समस्या से स्कूली बच्चों समेत कई गांव के लोगों को परेशानी हो रही है। आरोप है कि कई बार शिकायत कराने के बाद भी अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ समय पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय की चार दिवारी के निकट सोख्ता बनवाया गया था, लेकिन वह सही नहीं बना जिसके कारण यह समस्या और विकराल हो गई। रास्ते पर जल भर आपसे आवागमन दूभर हो रहा है। ग्रामीण रामौतार सिंह, श्याम लाल, राजेंद्र सिंह, भूरे सिंह, उमराव सिंह, लाखन सिंह, विक्रम सिंह, जयप्रकाश रावत, राकेश पाल एवं सोनू कुमार ने बताया कि पूर्व में तहसील स्तरीय अधिकारियों से शिकायत दर्ज करा चुके हैं लेकिन, कोई भी समाधान नहीं हो पा रहा है। इस रास्ते से भदौरा, ...