जलभराव: रात की तत्परता ने सुबह दी राहत
गोरखपुर, अगस्त 7 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। बुधवार देर रात शहर में जोरदार बारिश हुई। नगर निगम का दावा है कि महज एक घंटे में 82 मिमी बारिश ने गोरखपुर की ड्रेनेज व्यवस्था की सबसे कठिन परीक्षा ले ली। 15 दिन पहले शहर में हुए जलभराव को देखते हुए नगर निगम की टीम रात में ही सड़क उतर गई और पूरी राहत सक्रिय रही। नगर निगम की तत्परता से गुरुवार सुबह सात बजे तक अधिकतर क्षेत्रों में हालात सामान्य मिले।
बारिश शुरू होते ही चलने लगे पम्प बारिश शुरू होते ही नगर निगम का कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया और सभी जोनों की क्विक रिस्पांस टीमों को मौके पर भेजा गया। तारामंडल स्थित गौतम विहार और सिद्धार्थपुरम कॉलोनियों में 05 मोबाइल पंप लगाए गए। चंद्रा देवी पार्क रोड, धर्मशाला, विजय चौक और रसूलपुर समेत कई क्षेत्रों में पूरी रात पंपों के जरिए पानी की निकासी कराई गई। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.