लखीसराय, अप्रैल 22 -- चानन। प्रसिद्ध जलप्पा स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। गर्मी के बावजूद लोग पूजा में तल्लीन रहे। संतान प्राप्ति व सुख समृद्धि को लेकर बड़ी संख्या में दूर-दराज से महिला पहुंची थी। इसी प्रकार शृंगी ऋषि धाम में भी सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का दोपहर तक आना-जाना लगा रहा। इधर बड़हिया स्थिति श्रीबाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में भी मां की पूजा-अर्चना को लेकर सुबह से मंदिर में काफी भीड़ लगी रही। मंगलवार शहर के विभिन्न महारानी स्थानों में पूजा अर्चना करने वालों की भीड़ देखी गई। गर्मी के बावजूद लोग मंदिर पहुंचते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...