आरा, अप्रैल 15 -- - छह पैक्स में अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए होगा 20 को मतदान आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के जलपुरा तापा और बड़हरा के पूर्वी बबुरा पैक्स अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हो गया है। वहीं अन्य छह पैक्स में अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए 20 को सुबह सात बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान होगा। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से बुधवार को दी गई है। भोजपुर जिले के शेष पैक्सों यथा जगदीशपुर के बभनियाँव पैक्स, पकड़ी पैक्स, पश्चिमी बबुरा पैक्स, फरना पैक्स एवं बखोरापुर पैक्स, एवं डुमरियां पैक्स का चुनाव होगा। इसके लिए संबंधित बीडीओ को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। मतगणना उसी दिन प्रखंड मुख्यालयों में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.