जलपाईगुड़ी से लौट रहे हरदोई के यात्री की ट्रेन में मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- प्रतापगढ़। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से लौट रहे हरदोई के शाहाबाद निवासी 27 वर्षीय मंगललाल राजपूत की गुरुवार शाम ओखा एक्सप्रेस में मौत हो गई। शाहाबाद निवासी मंगललाल जलपाईगुड़ी में रहता था। तबीयत बिगड़ने पर परिवार का भगवान सिंह उसे ले आने गया था। वह ओखा एक्सप्रेस के एस-2 कोच में आ रहे थे। अयोध्या से गुजरने वाली ट्रेन गुरुवार को मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़ से डायवर्ट कर दी गई। ट्रेन में ही मंगललाल की हालत बिगड़ गई। सूचना पर ट्रेन यहां रेलवे स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ के सिपाही उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, परिवार में मचा कोहराम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.