फतेहपुर, अप्रैल 4 -- बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव मोड़ स्थित जलनिगम विभाग के स्टोर में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग में स्टोर में रखे करीब एक लाख कीमत के पाइप जलकर राख हो गए। तत्काल पहुंची दमकल ने आधे घंटे की मशक्कत बाद आग बुझाई। आग से पास के ही एक बीघे गेंहू की फसल भी जल गई। जनता गांव मोड़ के पास ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से जल निगम के स्टोर में आग लग गई। आग लगने से जल निगम के रखे प्लास्टिक के पाइप जलने लगे। प्लास्टिक के पाइप आग का गोला बन गए। धुएं का गुबार करीब एक किमी दूर तक दिखाई दे रहा था। आग देख मौके पर भीड़ लग गई। फायर स्टेशन नजदीक ही था। जिसके चलते तुरंत फायर ब्रिगेड पहुंची। आधे घंटे के प्रयास के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। जल निगम के प्लास्टिक के पाइप जलकर राख हो गए। जनता गांव के विकास अवस्थी के एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.