चंदौली, मई 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के सराय गांव में पानी की टंकी शो पीस बनी हुई है। बताया जा रहा है कि आपरेटर का मानदेय न मिलने से वह छह माह से गायब है। जिससे ट्यूबवेल का संचालन समय पर नहीं हो पा रहा है। इसके चलते सुबह शाम आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए है।ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में शुद्ध और साफ पेजयल हर घर को मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत नया ट्यूबवेल से लेकर ओवरहेड टैंक बनाने के साथ भूमिगत पेयजल पाइप लाइन बिछाई जा रही है। यह भी पढ़ें- पेयजल आपूर्ति बाधित होने से गिरधर बरांव के लोग परेशान इसी के तहत सराय गांव में भी जलनिगम विभाग ने टंकी का निर्माण कराया। ताकि लोगों को घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.