संतकबीरनगर, अप्रैल 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बंधुपुर में जल निकासी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। नाराज महिलाओं ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि उनकी बातों को अगर नजरअंदाज किया गया तो वृहद आंदोलन होगा।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं रीमा दुसाध, गीता, गायत्री देवी, बिंदु, कैलाशी, इसरावती, मुनक्का, मालती, लालमती और निर्मला समेत अन्य महिलाओं ने बताया कि पीडब्ल्यूडी सड़क से सटे सीसी मार्ग के किनारे बनी नाली में गांव का गंदा पानी की निकासी होती थी। लेकिन उसे बंद कर दिया गया है। इसके चलते घरों से निकलने वाला पानी अब मुख्य सड़क और आसपास जमा हो रहा है। जिससे गांव में गंदगी फैली हुई है। महिलाओं का कहना था कि सड़कों पर जमा गंदा पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.