सुल्तानपुर, मई 8 -- कादीपुर, संवाददाता। लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर वन विभाग कार्यालय के सामने सड़क के ऊपर से घर के शौचालय और नाली का गंदा पानी बहता है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पानी बहने से सड़क में गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं। वन विभाग कादीपुर कार्यालय के सामने सड़क के उत्तर तरफ रिहायशी मकान बना है। उसका पानी सड़क के दक्षिण तरफ अंदर पड़ी पाइप से निकलता है। लेकिन पाइप की सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क के ऊपर से बहने लगता है। जिसके कारण सड़क टूट जाती है। पिछले साल पानी बहने से सड़क टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई थी तब मरम्मत कराई गई थी। इन दिनों फिर सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है जो सड़क टूटने का कारण बनेगा। अभी नाली की सफाई हो जाय तो सड़क को टूटने से बचाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.