जलनिकासी में हांफ रहा फरक्का बराज, इसलिए भागलपुर में भीषण बाढ़
भागलपुर, सितम्बर 9 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गंगोत्री से बिहार और झारखंड होते हुए फरक्का बराज तक पहुंचने वाला पानी आगे नहीं निकल पा रहा है। डाउनस्ट्रीम (पश्चिम बंगाल) में जलस्तर काफी ऊंचा होने और नदी के तल में भारी मात्रा में सिल्ट (गाद) जमा होने के कारण पानी की निकासी बेहद धीमी गति से हो रही है। जिससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। इस 'बैकवाटर इफेक्ट' के कारण बिहार के भागलपुर और आसपास के जिलों में बाढ़ का संकट विकराल रूप ले चुका है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और सीमावर्ती इलाकों में हुई अत्यधिक बारिश के चलते डाउनस्ट्रीम में पहले से ही जलभराव की स्थिति है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए फरक्का बराज के सभी 109 गेट खोल दिए गए हैं। जिससे 11.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.