जलनिकासी में बाधक बाउंड्रीवाल हटेगी, खाली प्लॉटों हटेगा कूड़ा, साफ होंगी नालियां
गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय नगर आयुक्त अजय जैन ने बुधवार को वार्ड संख्या 21 मोहनापुर, 22 तुलसीराम पश्चिमी एवं 23 शहीद शिव सिंह क्षेत्री नगर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई और डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित वार्डों के पार्षद, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण का विवरण निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने ताड़ीखाना पुलिया, आदर्शनगर कॉलोनी, अकोलवा पुलिया, काशीपुरम पुलिया तथा काशीपुरम कॉलोनी का भ्रमण किया। उन्होंने खाली प्लॉटों में पड़े कूड़े को तत्काल हटाने और नालियों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। उन्होंने ताड़ीखाना पुलिया, आदर्शनगर कॉलोनी, अकोलवा पुलिया, काशीपुरम पुलिया में गंदगी न फंसे इसके लिए नियमित सफा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.