औरैया, जनवरी 5 -- वार्ड संख्या 5 फिरोज नगर अजीतमल में घरेलू जलनिकासी व्यवस्था न होने से सड़क और घरों में पानी भरने की गंभीर समस्या को लेकर फरियादी प्रिया दुबे की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में प्रमुखता से उठी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए नगर पंचायत अजीतमल को नियमानुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसील अजीतमल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्वयं संज्ञान लेते हुए स्थलीय जांच करें, संबंधित पक्षों से संवाद कर निष्पक्ष और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें, ताकि फरियादियों को बार-बार भटकना न पड़े। फिरोज नगर अजीतमल निवासी प्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.