जलनिकासी न होने से गांव के रास्ते में जलभराव
अंबेडकर नगर, जून 19 -- अम्बेडकरनगर। अकबरपुर विकास खंड के असमानपट्टी गांव में जल निकासी नाली न होने से बारिश होने पर मार्ग में जलभराव हो जाता है। ग्रामवासी मंशाराम, जियालाल, प्रदीप कुमार, हौसिला प्रसाद, सुभाष, राम सुरेश यादव, राम दौर पाल व अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जलनिकासी नाली का निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग में पानी भर जाने से आवागमन में कठिनाई होती है तथा जल जमाव से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.