बिहारशरीफ, जून 20 -- सैकड़ों एकड़ खेत व सैकड़ों घर जलजमाव से होंगे प्रभावित हिलसा नगर परिषद की योजना पर उठे साल, निर्माण कार्य पर रोक फोटो 20हिलसा01- हिलसा पीएचईडी कार्यालय के पीछे नदी को भरकर किया जा रहा सड़क निर्माण। हिलसा, निज प्रतिनिधि। हिलसा में जलनिकासी के मार्ग को मिट्टी भरकर जाम किये जाने का मामला सामने आया है। इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी का मार्ग बाधित होने से सैकड़ों एकड़ खेत व सैकड़ों घर जलजमाव से प्रभावित हो जाएंगे। लोग नगर परिषद की इस योजना पर सवाल उठा रहे हैं। मामला सामने आया तो जांच होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गयी है। आरोप है कि जनप्रतिनिधि के निजी स्वार्थ के कारण जलनिकासी के मार्ग को भरकर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का आक्रोश स्थानीय विपिन कुमार, दयाल प...