फतेहपुर, जून 26 -- फतेहपुर। कानपुर प्रयागराज हाइवे पर खागा पूर्वी सर्विस लेन शुक्रवार हल्की बारिश में तालाब में तब्दील हो गया। जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण वाहन पानी से गुजरते रहे। पैदल जाने वाले और बाइक सवारों को दिक्कत का सामना पड़ा। वाहन स्वामियों संग स्थानीय लोगो को आवागमन में इसे लेकर एनएचएआई के खिलाफ गहरी नाराजगी है। खागा में सुबह होने वाली बारिश थमने के बाद सर्विस लेन से पानी की निकासी नहीं हो सकी। जलनिकासी व्यवस्था की अनदेखी के कारण सड़क पर पानी भर गया, नतीजतन दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानियां उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश में यही स्थिति बन जाती है। यह भी पढ़ें- बारिश में तालाब बनी नेशनल हाईवे की सर्विस लेन, राहगीर परेशान जिससे व्यापारियों और आसपास ...