नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- राज्य के अलग अलग समुदायों के बीच हिंसक झड़प की वजह से जलते मणिपुर में जल्द ही चुनाव होने हैं। अगले साल होने वाले चुनावों से पहले खबर है कि इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर सकता है। कांग्रेस गठबंधन के सभी घटकदलों को साथ लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इनमें लेफ्ट पार्टियां, तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल हो सकती है। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि मणिपुर में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है। भाजपा की अगुवाई वाली राज्य और केंद्र सरकार शांति बनाए रखने में विफल रही है। ऐसे में पार्टी कानून व्यवस्था को एक बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी समुदाय के 3 लोगों की मौतराहुल गांधी खुद संभालेंगे कमान लोकसभा में विप...