औरैया, जून 13 -- बिधूना, संवाददाता। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जलती हुई शराब की भट्टी पकड़ ली। छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि मौके पर मिले लगभग 600 किलोग्राम लहन और भट्टी को नष्ट कर दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग और बिधूना पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर और कीरतपुर क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चंद्रपाल पुत्र सोहनलाल के घर पर अवैध शराब बनाने का कारोबार संचालित होता मिला। टीम ने मौके से जलती हुई भट्टी, करीब 10 लीटर कच्ची शराब और लगभग 60...