उज्जैन, सितम्बर 1 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में जलती चिता से मानव मांस निकालकर खाने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने किन्नर साध्वी काली उर्फ नंद गिरि के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ शव के साथ छेड़छाड़ के आरोप में बीएनएस की धारा 301 और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जिला अदालत में पेश किया गया है, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।जलती चिता के पास तलवार लेकर बनाई वीडियो मामला उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र स्थित चक्रतीर्थ श्मशान घाट का है। किन्नर अखाड़े से जुड़ी होने का दावा करने वाली काली उर्फ नंद गिरि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वह हाथ में तलवार लिए दिखाई दे रही थी। वीडियो में वह जलती चिता से श...