नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- राजधानी दिल्ली में एक पुलिसकर्मी देवदूत बनकर सामने आया और कई लोगों की जान बचा ली। मोहन गार्डन इलाके में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की तत्परता और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, इलाके में स्थित चारमंजिला इमारत में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। सूचना मिलते ही इलाके में तैनात बीट कांस्टेबल अनिल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिना जान की परवाह किए जलते सिलेंडर को इमारत से बाहर निकाला। फिर गीले कपड़े की मदद से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस इमारत में 16 परिवार रह रहे हैं। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर रात सिलेंडर में धमाके की पीसीआर कॉल मिली। बीट कांस्टेबल अनिल दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए और सिलेंडर का रसोई से निकालकर आग बुझाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.