सीतापुर, जून 17 -- संदना, संवाददाता। एचटी लाइन में फाल्ट होने से अचानक एक तार में आग लग गई, कुछ ही देर में वह तार एक दुकान पर गिर जाने से आग लग गई। ऐसे में कस्बे में अफरा तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कहीं आग फैल जाती तो आसपास की कई दुकानें और मकान इसकी चपेट में आ सकते थे। वहीं बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए। गर्मी के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं पूरी रात जागने को मजबूर रहे। लोगों का कहना है कि कस्बे में बिजली की समस्या अब आम बात बन चुकी है और आए दिन फॉल्ट तथा कटौती के कारण जनजीवन प्रभावित होता है।

बिजलीकर्मियों की लापरवाही इनसेट एक फेज जोड़ा और दूसरा छोड़ गए बिजलीकर्मी, रात भर जागे लोग भीषण गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था...