जलता चूल्हा छोड़कर भूल गए., कोयले की गैस में दम घुटकर मां-बेटे की मौत; 2 मासूमों की हालत गंभीर
रांची, जुलाई 19 -- झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित चटकपुर पोखरटोली में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय पिंकी देवी और उनके दो वर्षीय बेटे श्रवण कुमार की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, पिंकी की चार वर्षीय बेटी प्राची और 15 वर्षीय ननद चंदा कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज रिम्स में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पिंकी देवी अपने पति चंदन साव की मौत के बाद पिछले तीन वर्षों से धनु यादव के किराये के मकान में सास मुनी देवी, ससुर पंचम साव, बेटी प्राची, बेटे श्रवण और ननद चंदा के साथ रह रही थीं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे सभी ने खाना खाया। इसके बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों और ननद के साथ एक कमरे में सो गईं, जबकि सास-ससुर दूसरे कमरे में सोए थे। शनिवार सुबह करीब पांच बजे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.