जलडेग में वज्रपात से एक ग्रामीण सहित दो मवेशियों की मौत
सिमडेगा, मई 18 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के टंगिया टांगरटोली गांव निवासी गांधी गोड़ की वज्रपात की चपेट में आने के कारण मौत हो गई। घटना रविवार के रात की है। परिजनों के अनुसार रविवार की रात तेज वज्रपात हुई जिससे घर में लगे बिजली के मीटर भी उखड़ गए और दीवार भी फट गई। हादसे में गांधी गोड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के आलोक में पुलिस सोमवार को शव को अपने कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। इधर थाना क्षेत्र के लमडेगा में वज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। जिसमें बालमुकुंद सिंह और अघनू सिंह का एक-एक मवेशी शामिल है। किसानों ने बताया कि दोनों मवेशियों से वे अपने खेतों में हल जोतने का काम करते थे। अचानक हुई इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मामले की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.