सिमडेगा, अप्रैल 16 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड लमड़ेगा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज, धर्म और संस्कृति के संरक्षण को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को संगठित रहने का संदेश दिया। विहिप के वीरेंद्र विमल ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में सत्संग के माध्यम से राष्ट्रगीत गाने से राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि जब-जब समाज संगठित नहीं रहा, तब-तब धर्म को नुकसान पहुंचा है। इसलिए अपनी संस्कृति, परंपरा और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत वह भूमि है जहां सदियों से सनातन धर्म का परचम लहराता रहा है। जिसका श्रेय हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान को जाता है। उन्होंने लोगों से अ...