सिमडेगा, मार्च 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जलडेगा पुलिस ने अधजले शव के मामले का उदभेदन करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में बताया कि जलडेगा पुलिस ने 11 मार्च को अधजला शव बरामद किया था। जहां जांच के लिए शव को फोरेंसिक भेजा गया था। वहां से मिली रिपोर्ट के आधार पर एसपी सिमडेगा के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर केस का अनुसंधान किया गया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को पता चला कि टीकरा जंगल में मिला शव ओडिसा निवासी शिवा साहू का था। इसके बाद हत्या का मामला खुल गया। अनुसंधान के दौरान पता चला कि मृतक शिवा सिंह अपने पड़ोसी किशोर केरकेट्टा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ किया था। इसी बात को लेकर किशोर अपने दोस्तों के साथ मिलकर शिवा को टिकरा जंगल लाया और रस्सी से उसका गला घोंट ...