चक्रधरपुर, अप्रैल 14 -- आनंदपुर। क्षेत्र में सनातन धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को वट वृक्ष मैदान, लमडेगा (जलडेगा) में विराट हिंदू सम्मेलन सह सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन समस्त हिंदू समाज लमडेगा, जलडेगा की ओर से किया जा रहा है। आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख धर्माचार्य, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में आशीर्वचन के लिए अखंड दास (गायत्री धाम) की उपस्थिति रहेगी। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख विरेंद्र बिमल उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद, सिमडेगा के जिला अध्यक्ष कौशलराज सिंह देव शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- रातू किला मैदान में आज विराट हिन्दू सम्मेलन, तैयारी पूरी विशिष्ट अतिथि के रू...