सिमडेगा, फरवरी 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने विस सत्र में जलडेगा प्रखण्ड को जोड़ने वाले मुख्य पहुंच मार्ग की जर्जर स्थिति और संकीर्णता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग एनएच-143 पर स्थित पंडरीपानी से गांगूटोली होते हुए जलडेगा प्रखण्ड तक जाता है,जो अत्यंत पुराना और संकरा होने के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। उन्होंने बताया कि सिमडेगा जिला के कुल दस प्रखण्डों के पहुंच मार्गों में यह एकमात्र ऐसा मार्ग है जो अब भी सिंगल लेन और अत्यधिक संकीर्ण है। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। विधायक ने सदन में कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए डीपीआर पहले से तैयार है,लेकिन अब तक इसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है। उन्होंने सरका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.