जलडेगा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित लिपिक की सड़क हादसे में मौत
सिमडेगा, जून 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित लिपिक उपेन्द्र बैठा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि लिपिक उपेन्द्र बैठा सोमवार को प्रखंड कार्यालय जा रहे थे, इसी क्रम में बलडेगा गांव के पास बिपरीत दिशा से आ रही एक बाईक के उनके बाईक की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना में उपेंद्र बैठा गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जलडेगा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में भी स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजनों ने घायल उपेंद्र को इलाज के लिए राउरकेला ले जाने लगे। राउरकेला ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही डीसी कंचन सिंह, एसडीओ सुमंत तिर्की सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों का ढांढस बंधाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.