कानपुर, जून 9 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के लिये मंगलवार शाम जिले के नोडल एवं ग्राम्य विकास आयुक्त जीएस प्रियदर्शी माती पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया। वहीं मलासा ब्लॉक के मुरलीपुर गांव में पहुंच कर लोगों से संवाद किया। पेयजल परियोजना की हकीकत परखने के लिये लाभार्थी घसीटे के घर पहुंच गये। यहां परिवार ने भरपूर पानी मिलने की बात कही। नोडल अधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजनातर्गत निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) न्याय बोर्ड भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया कि भवन की क्षमता 100 बच्चों की है, जिसमें विधि-विवादित किशोरों को रखा जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा निर्धारित स...