चित्रकूट, फरवरी 28 -- चित्रकूट। संवाददाता मुख्यालय कर्वी के पासी तिराहा निवासी रवि मिश्रा की पत्नी कविता ने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि पति उसके साथ रोजाना मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता है। दहेज में 10 लाख रुपये मांग रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...