बगहा, जून 30 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। मानसून की सक्रियता और सोमवार को हुई बारिश के बाद शहर में जलजमाव की आशंका को लेकर नगर निगम प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने मंगलवार को शहरी क्षेत्र में प्रमुख नालों की मिनी पोकलेन मशीन से हो रही सफाई का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य नालों की सफाई कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर के मीना बाजार, टाउन हॉल सहित शहर के सघन आबादी वाले इलाकों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कई मुख्य नालों में तलहटी तक जमी सिल्ट, प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण करने के दौरान सिटी मैनेजर और स्वच्छता अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी जाम नालों की गहराई तक सफाई कर पानी की निकासी सुचारु बनाई जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ...