दरभंगा, मार्च 19 -- दरभंगा। शहर के सदर थाना रोड में करीब आठ माह से जलजमाव नासूर बना है। रोजाना सदर ब्लॉक, थाना व पीएचसी जाने-आनेवाले फजीहत झेलते हैं। स्थानीय लोगों की तो दिनचर्या पटरी से उतरी दिखती है। घुटनेभर गंदे पानी से गुजरकर दूध, गैस सिलेंडर, राशन आदि घर तक लाने में लोगों को मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए गोद में उठाकर पानी भरे रास्ते को तय करने में अभिभावकों के पसीने छूट जाते हैं। नौकरी पेशावाले घर से जूता-चप्पल हाथ में लेकर रोड के जलभराव वाले हिस्से को पार करने को विवश है। बुधवार को भी सैकडों महिलाएं, बुजुर्ग आदि गंदे पानी से गुजरकर सदर ब्लॉक पहुंचे। मुरिया गांव से राशनकार्ड बनवाने आएं छेदी सहनी, मुस्कान कुमार, धोईघाट के रामअशीष यादव आदि ने बताया कि जलजमाव के कारण प्रखंड कार्यालय आने की इच्छा नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.