रामगढ़, मई 13 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। क्षेत्र में हो रही बेमौसम बारिश से किसान परेशान हो रहे हैं वही मांडू जोड़ा तालाब के समीप सर्विस रोड से राधानगर जाने वाले मार्ग पर बरसात का पानी जमा होने से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलजमाव होने से आवागमन बाधित हो गया है। खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं दोपहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ता है। यह भी पढ़ें- तीन बार बनी सड़क, फिर भी जलजमाव से लोग बेहाल कई बार वाहन चालक फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त स्थल पर जल्द नाला निर्माण एवं जल निकासी की समुचित व्...