भागलपुर, मार्च 14 -- सुल्तानगंज। नगर परिषद की पार्षद रीना देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देते हुए कहा है कि वार्ड 18 एवं 19 में नाले के निकासी का प्रबंध किया जाए। जलजमाव की समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार आवेदन दिया गया है। जिसको लेकर अभी तक कोई पहल नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि जलजमाव की समस्या का अविलंब समाधान करते हुए जनता को होने वाली महामारी से बचाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.