छपरा, अप्रैल 9 -- कई स्थानों पर नाला सफाई की गति धीमी :2, बरसात से पहले साहेबगंज नाला की सफाई करते निगम के कर्मी पेज पांच की लीड छपरा, एक संवाददाता।आगामी बरसात को देखते हुए नगर प्रशासन ने शहर में नाला सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। पिछले वर्ष समय पर नालों की सफाई नहीं होने के कारण शहरवासियों को भारी जलजमाव की समस्या झेलनी पड़ी थी। कई वार्डों में सड़कों पर पानी भर गया था, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रशासन पहले से सतर्क नजर आ रहा है। नगर निगम की टीम विभिन्न इलाकों में जेसीबी और मजदूरों के माध्यम से नालों की सफाई कर रही है। हालांकि, कई स्थानों पर अब भी कार्य की गति धीमी बताई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। वार्ड 34 निवासी व पूर्व पार्षद डॉ संतोष शर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.