पूर्णिया, जून 23 -- बैसा, एक संवाददाता। बायसी-दिघलबैंक राज्य मार्ग संख्या-99 से जुड़ी बैसा गांव से हरिया गांव जाने वाली मुख्य सड़क पर बरसात शुरू होते ही जलजमाव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों तथा दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है और निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई दिनों तक पानी सड़क पर ही बना रहता है। लंबे समय तक जलजमाव रहने से पानी गंदा हो जाता है, जिससे आवागमन और भी कठिन हो जाता है। मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बताया कि हरिया सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए यह सड़क जीवनरेखा के समान है। इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं विद्य...