बलिया, फरवरी 26 -- हल्दी। क्षेत्र सुल्तानपुर गांव की मुस्लिम बस्ती की जलनिकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी अभी तक सुख नहीं पाया है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। बस्ती के महिला, बच्चे, युवक और बुजुर्ग मलेरिया, टायफाइड, चिकनगुनिया, दाद खाज आदि चर्म रोग से पीड़ित हैं। बस्तीवासी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के चक्कर काट रहे हैं। यहां के निवासी इरशाद खा,असलम, मुजफ्फर,रहमान खा, सितारा खा,शकील, साबिया खातून, नूरजहां, जुबैदा, आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि जल जमाव होने और दूषित पानी पीने के कारण सारी बीमारियां फैल रही है। लेकिन इसके लिए हम क्या कर सकते हैं। प्रधान प्रतिनिधि सुल्तानपुर डॉ संपूर्णानंद ने बताया कि हमने बस्ती से लेकर ठहरे हुए पानी में दवा छिड़काव कराया था लेकिन उसका प्रभाव बेअसर हो जाता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.