जलजमाव से बदतर हो गयी है सड़क की हालत
मोतिहारी, मई 31 -- मधुबन,निसं। वर्षा का पानी टूटी सड़क के बीच बनें गड्ढों में जमा होने से मधुबन गांधी नगर से मलंग चौक जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो गयी है। जबकि व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह मोहल्ला मधुबन का दूसरा हृदय स्थली कहलाता है। इस मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि पानी जमा होने के बाद यह पता ही नहीं चलता है कि सड़क के बीच में गड्ढा है कि गड्ढे के बीच में सड़क। व्यवसायी जलजमाव के बीच अपनी दुकानदारी करते हैं। इस सड़क के गड्ढे में गिरकर कितने राहगीर चोटिल हो चुके हैं। वहीं खाटू श्याम बाबा के मंदिर के चौक के पास जल जमाव बहुत बड़ी समस्या बन गयी है। सैकड़ों की आबादी वाले मधुबन डीह के लोग सड़क पर जमे पानी के बीच से नाक भौं सिकोड़ते हुए आवागमन करते हैं। वर्षा का पानी जमा होने से बदतर हालत पुराना बाजार की भी हो गयी है। मधुबन पुराना ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.