जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पूर्णिया, मई 20 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़हरा कोठी बाजार में मस्जिद चौक से सर्वोदय आश्रम तक जाने वाली सड़क पर जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। ग्रामीणों ने बताया कि बड़हरा पंचायत के वार्ड संख्या सात एवं नौ के बीच स्थित इस पक्की सड़क पर पिछले करीब 15 वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है।
जलजमाव की समस्या सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण बारिश का पानी जमा रहता है, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी होती है। लोगों का कहना था कि आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से सड़क मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला। समस्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.