बेगुसराय, जून 8 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में बरसात से पहले नाला निर्माण को लेकर कई वार्डों में काम प्रारंभ हो गया है। बरसात में जलजमाव से लोगों को राहत देने के उद्देश्य से से सड़कों को खोदकर नाला बनाने का काम किया जा रहा है। वार्ड संख्या 17, वार्ड संख्या 6 आदि कई वार्डों में यह काम तेजी से किया जा रहा है। इससे लोगों में उम्मीद जगी है कि जलजमाव से उन्हें राहत मिलेगी। हालांकि, तेघड़ा बाजार में नाला बनाने का काम पर कई लोगों ने सवाल भी खड़ा किया है कि दो साल पहले ही नाला निर्माण किया गया था। उसे ही उखाड़ कर पुन: नाला बनाया जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि आम लोगों की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। कुछ लोगों काआरोप है कि नाला निर्माण काकाम शुरू किया गया है लेकिन योजना संबंधी बोर्ड नहीं लगाया गया है। दनियालपुर निवासी राजकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.